महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बसई में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को दी शिकायत में गांव बसई निवासी टोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई सोनू काफी दिनों से बीमार था व मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार सुबह 9 बजे उसने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मृतक के भाई टोनी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।