फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त, जेब में मिला पत्र

Tue, 16 Jan 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मांदी निवासी मनिराम सोमवार को गांव में फंदे से लटका मिला व जेब में एक पत्र भी मिला है। उसमें दो व्यक्ति मांदी व एक व्यक्ति आकोली के रहने वाले का नाम लिखा है। नारनौल सदर एसएचओ ने बताया कि मृतक की जेब से एक पत्र मिला है। इसमें बीते दिनों में मांदी निवासी समुंद्र की हत्या के मामले में तीन लोगों पर शक जाहिर करते हुए पत्र में नाम लिखे मिले हैं। इसमें दो व्यक्ति मांदी व एक आकोली का रहने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि पत्र में लिखे नाम वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। हालांकि समुंद्र की हत्या में मनिराम से भी पुलिस ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें