फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में नगर परिषद की टीम ने दुकान के बाहर से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी में एक दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर सीमा से आगे किसी ने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पहले से दूसरे गेट तक सड़क के किनारे नगर परिषद की ओर से तहबाजारी के तहत दुकानें बनाई गई हैं। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे टिन शेड लगाया हुुआ है। अन्य दुकानदारों को देखकर दुकानदार सुभाष भाटा भी अपनी दुकान के आगे टिन शेड लगा रहा था जिसकी शिकायत किसी ने नगर परिषद को कर दी। शिकायत के आधार पर नप जेई विकास शर्मा मंगलवार की सुबह अनाज मंडी पहुंच गए और दुकानदार द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवा दिया। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया। व्यापारियों का कहना था कि अगर नगर परिषद अतिक्रमण हटवा रही है तो सभी दुकानदारों के हटवाने चाहिए, परिषद को भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस बारे में नगर परिषद के जेई विकास शर्मा ने बताया कि उक्त दुकानदार हाल ही में नया अतिक्रमण कर रहा था। इसकी शिकायत आई थी जिसके आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।
दुकानदार सुभाष भाटा का कहना है कि नगर परिषद द्वारा केवल एक ही दुकान को लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए। परिषद अगर कार्यवाही करना चाहती है तो सभी दुकानदारों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें