फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड से राव तुलाराम चौक तक चार दिन बाद फिर अतिक्रमण

Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बस स्टैंड से राव तुलाराम चौक तक अतिक्रमण हटाने के चार दिन बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। हुड्डा पार्क के सामने अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड से राव तुलाराम चौक तक पैदल जाने वाले लोगों के लिए कोई रास्ता नहीं है। नगर पालिका की ओर से 8 अगस्त को अतिक्रमण हटाया गया था। हुड्डा पार्क में बढ़ती चोरियों और रोड पर जाम को लेकर यह अभियान चलाया गया था। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था।
विज्ञापन

बस स्टैंड से तुलाराम चौक तक रेहड़ियां, पट्टरियां, गन्ना जूस रेहड़ी चालकों ने हुड्डा पार्क के सामने अतिक्रमण किया था। उन दुकानदारों के पास न तो कमेटी की पर्ची है और न ही अनुमति है। नगरपालिका ने पहले भी अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों को 5 फीट पीछे कर लिया था। इसके बाद उन्होंने फिर अपनी दुकानें और रेहड़ियां आगे लगानी शुरू कर दी। इसके कारण वहां पर काफी अतिक्रमण हो रहा था। रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ रहती थी। इसके साथ-साथ चोरियां भी अधिक बढ़ गई थी। 8 अगस्त सुबह नपा की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची। टीम को देखकर रेहड़ी चालकों, पटरियों पर बैठे तथा अन्य खोखे वालों में अफरातफरी मच गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने दोबारा रेहड़ी लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। शायद उन पर इसका असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शीघ्र ही दोबारा से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी व उनका चालान किया जाएगा।
रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें