महेंद्रगढ़। उप-मंडल विधिक सेवा समिति (एसडीएलएससी) महेंद्रगढ़ व कनीना में पैनल अधिवक्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम नीलम कुमारी ने 21 नवंबर को आयोजित होने वाली चेक बाउंस प्रकरणों से संबंधित स्पेशल लोक अदालत व 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे आमजन एवं मुकदमों से जुड़े पक्षों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का आपसी सहमति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा कराने के लिए प्रेरित करें। लोक अदालत में मामलों के निपटारे से समय और धन दोनों की बचत होती है और इसके फैसले के खिलाफ कोई अपील भी नहीं होती। संवाद