महेंद्रगढ़। राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ में वीरवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में वर्ष 2022 से 25 के पास-शुदा अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इनमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, पीपीओ. और कोपा जैसे टेक्निकल ट्रेड्स के छात्र शामिल हैं। आईटीआई इंचार्ज संदीप कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने संबंधित ट्रेड के अनुदेशकों को छात्रों को इस रोजगार साक्षात्कार की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। आईटीआई पास आउट युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी दस्तावेज और व्यक्तिगत विवरण के साथ समय पर राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ पहुंचें। युवाओं से इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की गई है। संवाद