फोटो संख्या:63- रेलवे रोड स्थित पैक्स कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी--संवाद
- फोटो : संस्थान
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पैक्स कार्यालय में कर्मचारियों का सोमवार को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। पैक्स प्रधान पृथ्वी सिंह तंवर ने बताया कि पैक्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 29 से 31 दिसंबर को पैक्सों में कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी व पांच जनवरी को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंचकूला के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राज सिंह, महासचिव, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार , कैन्हयालाल, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, विजय सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद