फोटो 01 प्रदर्शन के दौरान अथॉरिटी लेटर की प्रतियां जलाते बिजली कर्मचारी। संवाद
निजामपुर। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बुधवार को ताऊ देवीलाल चौक पर सब डिवीजन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी अथॉरिटी लेटर की फोटो कॉपियां जलाईं और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण का असर किसानों और आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। एसडीओ ने बताया कि किसान संगठनों ने प्रदर्शन में सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्होंने लोगों से 22, 23 और 24 तारीख को सतर्क रहने की अपील की और कहा कि इन तारीखों में बिजली आपूर्ति में खराबी आने पर उसे ठीक करने के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं होंगे। संवाद