नारनौल। गांव चिंडालिया में सूचना के बाद पहुंची डायल नंबर 112 गाड़ी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस कर्मचारी ताराचंद ने गहली पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ताराचंद ने बताया कि वह और एसपीओ प्रमोद सदर थाना नारनौल की ईआरवी गाड़ी में तैनात है। वीरवार रात्रि करीब 8.48 पर एक काल से गांव चिंडालिया में लड़ाई झगड़ा बारे सूचना प्राप्त हुई। जिस पर वह व गाड़ी चालक प्रमोद को लेकर कॉलर प्रदीप के मकान गांव चिंडालिया पहुंचे तो दो व्यक्ति शराब के नशे में मकान के बाहर खड़े हुए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोगों ने एसपीओ प्रमोद की वर्दी फाड़ दी। उक्त दोनों भीड़ एकत्रित होने कारण मौका पाकर वहां भाग गए। इसकी शिकायत उसने गहली पुलिस चौकी में दी। शिकायत के बाद सदर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।