फोटो नंबर-26निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। सिंघाणा रोड स्थित सब अर्बन कार्यालय में ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की अपील पर नारनौल यूनिट की बैठक का आयोजन किया गया। सर्कल सचिव किरोड़ीमल सैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा व वाराणसी को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार बिजली विभागों को पूंजीपतियों को सौंपने जा रही है, जबकि इसका दुष्परिणाम आम आदमी के लिए होगा। प्रदर्शन में बिरेंद्र प्रधान, सुरेश चंद सैनी, कमल सैनी, अशोक भाटी, दीपक, मुनेश यादव, सचिन कुमार, सुरेंद्र सैनी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहें।