फोटो संख्या:57- शहर के वार्ड नंबर 13 में सफाई करते कर्मचारी--स्रोत कर्मचारी
- फोटो : नहर में रस्सी डालकर महिला की तलाश करती एसडीआरएफ।
महेंद्रगढ़। शहर के स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासी भी सफाई अभियान में अब सहयोग कर रहे हैं। लोग अपने कूड़े के डस्टबिन में एकत्रित कर नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्राली में डाल रहे हैं। नगरपालिका अब तक 13 वार्डों में यह अभियान चला चुकी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने सफाई दरोगा राजेंद्र, रिंकू व वार्ड नंबर 13 के पार्षद सुरेंद्र फौजी की देखरेख में वार्ड में सफाई अभियान चलाया। महायचान, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला सराय सहित सभी मुख्य चौक-चौराहों व गलियों की सफाई की। संवाद