फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संस्कृत के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। संस्कृत भारती हरियाणा (न्यास) की ओर से जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। भिवानी विभाग संयोजक रणजीत यादव और प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक शर्मा बुचौली के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में दिसंबर में होने वाले भिवानी विभाग के अभ्यास वर्ग, गीता जयंती कार्यक्रमों और अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री दत्तात्रेय वज्रवल्ली के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। जनवरी में हरियाणा में होने वाले तीन प्रबोधन वर्गों की योजना पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने और कार्यक्रमों को सफल बनाने के सुझाव दिए। इस अवसर पर डॉ. सुमित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. पवन, दीपक शर्मा, रमेश बोहरा, कुलदीप शर्मा, डॉ प्रवीण सैनी, धर्मेंद्र सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, मनीषा, आशीष कौशिक, हेमराज, सुनील, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें