फोटो नंबर- 03गांव नावदी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं। स्रोत : विभा
मंडी अटेली। गांव नावदी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ग्राम पंचायत के सहयोग से जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गिरते लिंग अनुपात को रोकना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। बैठक में गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, जन्म पंजीकरण और टीकाकरण की जानकारी दी गई। सीएचओ कुलदीप शर्मा ने कहा कि बेटी का जन्म वरदान है। सरपंच मधुबाला ने अपील की कि बेटियों को बोझ न समझें, उन्हें शिक्षित करें। इस मौके पर स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद