फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रयोग और गतिविधियों से सीखने पर जोर, पीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एससीईआरटी के मार्गदर्शन में पीजीटी जीव विज्ञान और विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम डाइट महेंद्रगढ़ के प्राचार्य विश्वेश्वर कौशिक की पर्यवेक्षण में आयोजित हो रहा है। डीआरयू प्रभारी नरेश कुमार गोयल ने पाठ्यपुस्तक आधारित ज्ञान को अपर्याप्त बताया, प्रयोग, गतिविधि, चर्चा और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से सीखने पर जोर दिया। अनुभवात्मक शिक्षण, सक्रिय भागीदारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर भी बल दिया गया। समन्वयक अजय कुमार, राजेश कुमार, पंकज, राकेश कुमार, नरेश, सुरेंद्र, किरण, महेश और प्रदीप कुमार ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें