फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के विकास पर जोर

विज्ञापन
फोटो नंबर-26आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद करती महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी। स्रोत: प्रवक्त
विज्ञापन
नारनौल। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों, केंद्र की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। भारती सैनी ने कहा, बच्चों के पोषण, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर निरंतर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मिल रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से सुशीला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना सैनी सहित महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें