फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी भाषा अपनाना गर्व की बात : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में हिंदी सप्ताह के तहत बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका विषय ‘राष्ट्र उन्नति में हिंदी भाषा का योगदान’ रहा। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए हिंदी के महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को रंगों से उकेरा। प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि मातृभाषा भावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति है और अपनी भाषा में संवाद करना गर्व की बात है। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की सपना प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की नंदिनी द्वितीय तथा रितु और आदित्या संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष मूल्यांकन किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें