कनीना। एकल परिवार पहचान पत्र वाले पात्र परिवार करीब दो वर्षों से राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों और समाधान शिविरों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और राशन कार्ड नहीं बनने से वे सरकारी राशन योजना के लाभ से वंचित हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव योगेंद्र सिंह सुंदरह ने कहा कि एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार राशन कार्ड के पात्र हैं लेकिन आवेदन करने पर कई लोगों को पात्र नहीं होने का संदेश मिल रहा है। उन्होंने परिवार पहचान पत्र का सत्यापन ग्राम सभा स्तर पर कराने और पात्र परिवारों के राशन कार्ड जल्द जारी करने की मांग की। संवाद