सतनाली। बिजली निगम सतनाली के सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली विद्युत निगम सतनाली के उपमंडल अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया की सब स्टेशन इंजिनियर के अनुरोध पर दिनांक 14 फरवरी की सतनाली सिटी, सोहड़ी एपी व यदुवंशी स्कूल की सप्लाई दोपहर एक से तीन बजे तक बाधित रहेगी। संवाद