कनीना। दक्षिण हरियाणा बिजली विभाग कनीना के एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि डीएचबीवीएन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 33 केवी लाइन के रखरखाव कार्य के चलते 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। करीरा गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक परमिट लिया जाएगा जिसके चलते करीरा, कोटिया, गाहड़ और भड़फ गांवों में निर्धारित समयावधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद