बिजली विभाग द्वारा गांव अगिहार में तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी है। बता दें कि रविवार रात को साढ़े दस बजे एक गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद टंकी गाड़ी के बोनट पर गिरने से आग लग गई थी। आग में गाड़ी व ट्रांसफार्मर की टंकी जलकर राख हो गई थी। घटना को तीन दिन का समय बीतने के बावजूद भी विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी है। बता दें कि इस ट्रांसफार्मर से गांव करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति होती थी जो पिछले तीन दिनों से ठप्प है। ग्राम सरंपच दलवीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को ट्रांसफार्मर के पोल लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी साहिल कुमार ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। वीरवार को गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।