फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मचारी बोले-मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
फोटो 1नांगल चौधरी में बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करते नारेबाजी।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 6 अगस्त को एसडीओ कार्यालय परिसर में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान राकेश यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन 3 अगस्त से यूनिट स्तर पर जारी है। 6 अगस्त को सब यूनिट स्तर पर प्रदर्शन हुआ, जो 7 और 8 अगस्त को भी जारी रहेगा। उपप्रधान मनोज यादव ने कहा कि बिजली मंत्री से वार्ता विफल रही है। सब यूनिट सचिव अनिल कुमार (लाइनमैन) ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती, तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान जितेंद्र सीए, रामौतार लाइनमैन, कंवल सिंह जेई सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें