कनीना। हरियाणा राज्य बिजली वितरण निगम के कनीना सब डिवीजन कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने समानांतर बिजली लाइसेंस देने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधान हवा सिंह के नेतृत्व में संघर्ष समिति के आह्वान पर लाइसेंस संबंधी प्रस्ताव की प्रतियां जलाई गईं। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के खिलाफ नारेबाजी हुई। कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में समानांतर लाइसेंस की प्रक्रिया पर रोष जताया। जेई रामरतन शर्मा ने कहा कि बुधवार रात 10 बजे से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की। संवाद