फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीहमा उपमंडल से जोड़ने पर बिजली उपभोक्ताओ को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पिछले लंबे अरसे से अटेली बिजली उपमंडल से जुड़े उपभोक्ताओं को सीहमा उपमंडल से जोड़ने पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं की गुहार पर भी सरकार व निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण उपभोक्ताओं में सरकार व बिजली निगम के प्रति नाराजगी झलक रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेली बिजली उपमंडल के अंतर्गत लगभग 54 गांव आते हैं। जिनको अटेली के 132 केवी पावर हाउस से जुड़े 33 केवी पावर हाउस कांटी, बजाड़, महासर, भीलवाड़ा व दुबलाना से बिजली आपूर्ति के लिए जोड़ा गया है, लेकिन सीहमा ब्लॉक की स्थापना होने के बावजूद अटेली कस्बे से सटे गांव कटकई, गुजरवास, खोड़, अनेक ढाणियों व ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई को सीहमा उपमंडल से जोड़ दिया गया। इसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने बिल अदायगी करने व तकनीकी खराबी हो जाने पर सीहमा उपमंडल में दस्तक देनी पड़ती है। इसके चलते समय व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नागरिकों का कहना है कि सीहमा उपमंडल 15 से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि ये गांव अटेली सीमा के बहुत करीब हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि इन गांवों से सीहमा तक परिवहन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण एक छोटे से काम के लिए सारा दिन खराब हो जाता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन व बिजली निगम के अधिकारियों से सीहमा उपमंडल से जुड़े गांव भोड़ी, कटकाई तथा गुजारवास इत्यादि गांवों को अटेली उपमंडल से जोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें