फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 77,90,877 रुपये के बिजली बिल ने मांडोला के बाबूलाल को दिया झटका

Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। बिजली निगम द्वारा गांव मांडोला निवासी एक किसानों को 7790877 रुपये का बिल देखकर झटका लगा।
विज्ञापन

पीड़ित किसान अब बिल ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय में चक्कर लगा रहा है। मांडोला निवासी किसान बाबूलाल ने बताया कि उसके मकान में दो कमरे हैं। उपकरण के नाम पर एक फ्रीज, एक कूलर व चार सीएफएल हैं, लेकिन बिजली निगम की ओर से 7790887 रुपये का बिल भेज दिया गया। जब निगम की ओर से उनके घर पर बिल भेजा गया तो देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं। निगम कार्यालय में कई बार चक्कर लगाने के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा है। वहीं निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि किसान बाबूलाल की शिकायत मिली है। कई बार कलेरिकल मिस्टेक से इस प्रकार के बिल बन जाते हैं। इसे जल्द ही ठीक करा किसान का जो वास्तविक बिल होगा वही जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें