फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6 करोड़ का बिजली बिल बकाया, 8 हजार उपभोक्ता हो चुके हैं डिफाल्टर, अब कनेक्शन काटने की तैयारी

Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम की ओर से बिजली बिल के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया गया है। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के शहर में कुल 17 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से 8 हजार बिजली उपभोक्ता डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

निगम की टीम ने 15 फरवरी से कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 200 से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके है। शेष डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने क सूची भी जारी की जा चुकी है। निगम आठ हजार डिफाल्टरों के करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक राशि बकाया है। जिन उपभोक्ताओं की बिल की राशि 2500 रुपये से अधिक है। उनके बिजली निगम की ओर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग की ओर से डिफाल्टरों के मीटर उखाड़ने का अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए विभाग चार टीमें लगाई गई है। हर टीम में दो-दो सदस्य शामिल किए गए है।
बीपीएल परिवार वालों के लिए माफी योजना
बिजली निगम की ओर से अंत्योदय बिजली माफी योजना शुरू की गई है। अंत्योदय बिजली माफी योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं का बिल अधिक है वे उपभोक्ता बिजली माफी योजना का फायदा उठा सकता है। जो उपभोक्ता अंत्योदय योजना के अंतर्गत आते है। उनके पास बीपीएल राशन कार्ड होना आवश्यक है। परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार से नीचे आय होनी चाहिए। उनकी मीटर में बिजली रीडिंग साल में 1800 युनिट होनी चाहिए। वे उपभोक्ता 3600 रुपये जमा करवाकर बिजली माफी योजना उठा सकते हैं। इस योजना में 1.80 लाख से ऊपर के उपभोक्ता इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। उनको बिजली बिल पूरा भरना होगा।
विज्ञापन

बिलों की त्रुटियों को दूर करने के लिए लगाई स्पेशल डेस्क
जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में त्रुटि है वे कार्यालय में ठीक करवा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल त्रुटि ठीक करवाने के लिए चक्कर लगाते है, जिससे उनकी पेमेंट दोगुना बढ़ जाती है। उन्हें बिजली बिल भरने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके लिए निगम की ओर से बिजली बिल में त्रुटि ठीक करवाने के लिए एसडीओ की देखरेख में स्पेशल डेस्क लगाई गई है।
जो उपभोक्ता डिफाल्टर है या जिन उपभोक्ताओं के एक माह से ज्यादा का बिल बकाया है। उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ता शीघ्र ही बिजली बिल का भुगतान कर किसी भी प्रकार की परेशानी से बच सकते हैं। अंत्योदय योजना के तहत आने वाले उपभोक्ता जिनका बिल ज्यादा है वे 3600 रुपये जमा करा बिजली माफी योजना का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें