फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नर नारायण सेवा समिति के चुनाव 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था नर नारायण सेवा समिति की चुनावी प्रकिया को अंतिम रूप देते हुए शुक्रवार को चुनाव अधिकारी डाॅ. आरएन यादव ने बताया कि समिति की चुनाव प्रकिया को सम्पन्न करवाने के लिए डीआईसी ने उन्हें नियुक्त किया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसकी अनुपालना करते हुए नर नारायण सेवा समिति के चुनाव करवाने के लिए एक सितंबर को समिति की आम बैठक आयोजित की गई थी। इसे लेकर अब चुनाव प्रकिया निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने सभी पदों के लिए चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि आठ सितंबर को सभी पदों के लिए आवेदन पत्र जमा होंगे। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं नौ सितंबर सोमवार सुबह 10 बजे सभी फार्मों की छंटनी की जाएगी। इस दिन 11 बजे से 13 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेगें। इसके बाद सोमवार को ही दोपहर एक बजे चुनाव चिन्ह दिए जाएगें। सभी प्रक्रिया के बाद 15 सितंबर को मतदान होगा। इसका समय प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके तुंरत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया महावीर चौक के समीप शिव मंदिर टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें