नारनौल। महल अनुसूचित जाति विकास मंच के महासचिव जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि 15 मार्च को मंच की नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि इसको ऑब्जर्वर करने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में जिले सिंह कालिया सेवानिवृत्त उपजिला शिक्षा अधिकारी नारनौल व गजानंद दौचानिया एडवोकेट नोटेरी नारनौल उपस्थित रहेंगे। नॉमिनेशन फॉर्म 13 मार्च को शाम तक मंच के कार्यालय में स्वीकार किये जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च को दोपहर 2 बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे तक चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन फॉर्म की जांच करके नामांकित उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किये जाएंगे। 15 मार्च को प्रातः 9 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ की जाएगी और शाम को 5 बजे परिणाम घोषित करके नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। संवाद