फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकर संक्रांति पर बुजुर्गों का किया सम्मान

Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मकर संक्रांति पर क्षेत्रीय गौड़ ब्राह्मण सभा बाछौद की ओर से समाज के बुजुर्ग लोगों का सम्मानित किया गया। सभा की ओर से 11 गांवों के 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को घर जाकर कंबल व शाल पहनाकर उनका सम्मानित किया। नारनौल में भी सभा द्वारा देवदत्त शास्त्री व कृष्णा देवी को सम्मानित किया। प्रधान रामचंद्र ने कहा कि बुजुर्ग लोग हमारे समाज की शान है और मकर संक्रांति पर सभा द्वारा उनके निवास पर जाकर उनका सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के जरिए सभा द्वारा यह भी संदेश दिया गया हमें अपने घरों में बुजुर्गाें का सदैव आदर व सम्मान करते रहना चाहिए। इस दौरान सभा ने सभी को भगवान परशुराम के कैलेंडर वितरित किए। इस मौके पर डाॅ. मामचंद, वाईके शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, भुवनेश शर्मा, सुनील जोशी, सत्यवीर सुरानी, मास्टर दर्शन शर्मा व केदार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें