नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे नांगल चौधरी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शिकायत में नांगल चौधरी की ढाणी बंधावाली निवासी कवर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि गैस गोदाम के पास एक अज्ञात वाहन ने 84 वर्षीय छोटेलाल को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही वह और नरेश मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।