फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 23 Jul 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में बामनवास निवासी नरेश ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहन है। उसके पिता रोहताश के पास टीवीएस की मोपेड है। सोमवार को उसके पिता को अपनी मोपेड की सर्विस करवानी थी। इस दौरान वह अपनी बाइक और उसके पिता अपनी मोपेड पर घर से निकल लिए। जब वह और उसका पिता रोहिताश करीब 9.15 बजे नजदीक शुभम गार्डन नारनौल पहुंचे तो पीछे से हरियाणा रोडवेज बस तेज गति से आगे गई। इसके बाद उसके पिता की मोपेड को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस चालक ने भी बस रोक ली। हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद बहरोड़ लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें