फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेलावास की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
चेलावास गांव की बुजुर्ग महिला एसडीएम दिनेश कुमार के सामने न्याय की गुहार लगाती हुई - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास की एक 80 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला ने एसडीएम को दी शिकायत में कहा कि उसका पति, बेटा और पुत्रवधू उससे मारपीट करते हैं और घर से निकाल देते हैं। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उक्त लोगों ने उसके घर पर ताला लगा कर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने कनीना थाना प्रभारी उमर मोहम्मद को फोन कर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसडीम ने कहा कि बुजुर्ग मां-बाप को परेशान करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें