फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार किसानों की आठ एकड़ की कड़बी जली, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव गागडवास में आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव गागड़वास में अज्ञात कारणों के चलते आठ एकड़ की कड़बी जल गई। दमकल कर्मचारियों ने माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के सब ऑफिसर विकास कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे सूचना मिली कि गांव गागड़वास में चार किसानों की आठ एकड़ की कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के खेतों की कड़बी को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि नवीन की दो एकड़ की कड़बी, कैलाश की ढ़ाई एकड़, नरेंद्र की ढाई एकड़ तथा सुनील की एक एकड़ की कड़बी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें