फोटो 02 छात्रा शिक्षा को सम्मानित करते स्टाफ व एसएमसी सदस्य। स्रोत: स्कूल
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रावमा विद्यालय जैलाफ की कक्षा 12वीं की छात्रा शिक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर एसएमसी सदस्यों, प्राचार्य और स्टाफ ने शिक्षा का स्वागत कर बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। एसएमसी सदस्यों लाखन सिंह, छाजूराम, सुमेर सिंह और राजेश ने भी शिक्षा को सम्मानित किया। संवाद