फोटो: सोनीपत के ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में आयोजित पत्र वाचन प्रतियोगिता मे
फोटो 06:
सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में शनिवार को अंग्रेजी साहित्यिक परिषद की ओर से ‘एजुकेशन फॉर लिबरेशन’ विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने शिक्षा के सामाजिक महत्व पर विचार रखे। प्रतियोगिता में अंग्रेजी ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की मानसी प्रथम, एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की रितिका द्वितीय और एमए तृतीय सेमेस्टर की प्रियंका तृतीय रहीं। आयोजन डॉ. ज्योति राज ने किया। निर्णायक डॉ. राजेश ढाका और अमनजीत रहे। प्रो. ज्योति राज ने कहा कि सच्ची शिक्षा जाति, लिंगभेद, गरीबी, अंधविश्वास और पूर्वाग्रह से मुक्ति दिलाने में सक्षम है। संवाद