फोटो संख्या:56- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में विद्यार्थियों को साइबर के
कनीना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कनीना शहर थाना की सहायक उप निरीक्षक स्नेह लता रही। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने छात्राओं को बताया कि अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें तथा तनाव मुक्त माहौल में रहे। इस अवसर पर रेखा यादव, अंजू यादव, सुमन लता, ओमप्रकाश, पन्नालाल, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, सरोज, अनीता यादव मौजूद रहे। संवाद