नारनौल। शहर में 9 जुलाई को एक महिला से दिनदहाड़े कान की बालियां और पर्स छीन लिया गया। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे सब्जी मंडी के पास बंसी सिंह पार्क के नजदीक हुई। शीला देवी बाजार में सामान लेने गई थीं। एक अज्ञात लड़के ने उनके कानों से 4 ग्राम वजन की दो बालियां और 200 रुपये वाला पर्स छीन लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद