फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्तव्य और अधिकार एक दूसरे के पूरक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। संविधान दिवस पर पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य कुसुमलता की अध्यक्षता में ''गणतंत्र राष्ट्र में संविधान का महत्व'' विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संविधान की प्रस्तावना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्टाफ व बच्चों ने भारतीय संविधान की पालना की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य कुसुम ने कहा कि संविधान किसी भी गणतंत्र राष्ट्र का मूल आधार होता है। देश की शासन व्यवस्था को नियंत्रित करने एवं प्रशासन को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक सशक्त संविधान की आवश्यकता होती है। राजनीति शास्त्र प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक है। इसलिए नागरिकों को अधिकारों की मांग के साथ कर्तव्यों की भी पालना करनी चाहिए। इसी कड़ी में राजकीय विद्यालय कटकई में मुख्याध्यापक महेंद्र शास्त्री, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड़ में मुख्याध्यापक अनूप सिंह तथा राजकीय विद्यालय मोहम्मदपुर में मुख्याध्यापक भाग सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र, दलीप कुमार, शर्मिला यादव, उमलेश कुमारी, रंजन कौर, नवरत्न, सुनील दत्त, पूजा यादव, कविता यादव व मंजूबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें