फोटो 2दुर्गा महोत्सव को लेकर बैठक करते टाइगर क्लब परिवार के सदस्य।स्रोत संगठन
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की बैठक क्लब उपप्रधान राजेश सैनी के निवास स्थान पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता क्लब के मुख्य संरक्षक डॉ. शिवकुमार यादव, संरक्षक संजय सैनी ने की। क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्तूबर नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को पुरानी कचहरी मैदान स्थित शिव मंदिर के पास भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।