फोटो नंबर-18दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर निकाली गई ध्वजा यात्रा को रवाना करती भारती सैनी। स्रो
नारनौल। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के माता मंदिर सजकर तैयार हैं। मां चामुंडा देवी और मां नैना फतेह देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। पुरानी कचहरी मैदान में टाइगर क्लब परिवार की ओर से होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए भी तैयारियां पूरी हो गई हैं।शनिवार को ध्वजा यात्रा निकाली गई, जिसे भारती सैनी ने रवाना किया। यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए मां चामुंडा देवी मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा अर्पित की गई। ज्योतिषाचार्य आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 6:25 से 10:15 बजे तक और अभिजित मुहूर्त 11:50 से 12:35 बजे तक रहेगा। संवाद