फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर चालक ने पैदल चल रहे व्यक्ति की मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में घर जाने के लिए पैदल-पैदन आ रहे एक व्यक्ति को एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ निजामपुर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ढाणी भोजावाली नांगल दर्गू निवासी छैलूराम बताया कि उसके चाचा का लड़का जगदीश कुमार गांव ढाणी भोजावाली जोकि श्रीराम स्टोन क्रशर पांचनौता में डंपर पर चालक का कार्य करता था। शनिवार सायं करीब 6 बजे वह क्रशर के पास घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खडा था। वहीं उसका चचेरा भाई जगदीश कुमार भी अपनी गाड़ी को खड़ी करके पैदल-पैदल मुख्य सड़क की तरफ आ रहा था तभी क्रशर के अंदर से एक डंपर चालक अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाकर लाया और उसे पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही जगदीश का सिर पत्थर से जा लगा। उसके बाद वह और अन्य लोगों ने उसे एक निजी वाहन द्वारा कोटपुतली राजस्थान लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उक्त वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें