अटेली/नांगल चौधरी। क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई बारिश से नांगल चौधरी व अटेली में भी आम रास्तों पर पानी भर गया।
वार्ड नंबर 10 में कन्या विद्यालय मार्ग पर पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण मार्ग में पानी भर गया। स्कूली बच्चों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अटेली में नारनौल-रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड, रेलवे रोड, राधा कृष्ण मंदिर, पशु अस्पताल, अनाज मंडी, थाना रोड, अटेली तहसील व खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर, रेवाड़ी रोड और धनौंदा मोड़ तक जलभराव की स्थिति बनी रही।