फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस चालक व परिचालक की लापरवाही से छात्रा चलती बस से उतरी, गंभीर रूप से हुई घायल

Sat, 28 Jan 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
आकोदा। गांव खुडाना निवासी ने रामकिशन ने दादरी से अलवर जाने वाली बस के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सदर पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामकिशन ने बताया कि उसकी लड़की काजोल 23 जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे राजकीय महिला कॉलेज में पेपर देने के लिए आकोदा बस स्टैंड से दादरी- अलवर को जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस में सवार हुई थी। ब वह राजकीय महिला कॉलेज के सामने बस को रोकने के लिए कहा तो बस चालक ने बस नहीं रोकी। उसकी लड़की ने प्रार्थना की वह बस को रोक दे उसका पेपर है कोई रिक्शा भी नहीं है। बस को आगे कैंची मोड के पास ले जाकर बस को धीरे कर बस से उतरने को कहा और अभद्र व्यवहार किया गया। उसकी लड़की चलती बस से नीचे उतरते समय पड़ गई और गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घायल लड़की को सरकारी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके परिजनों उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने पुलिस को हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें