फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते मरीजों की बढ़ रही परेशानी, फिजियोथैरेपी भी नहीं हो रही

Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों व हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को जारी रही। एनएचएम कर्मियों ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर में चल रहे धरनास्थल पर लगातार तीसरे दिन सामूहिक उपवास रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनका धरना जारी रहेगा, तब तक वह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सामूहिक उपवास रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिला प्रधान कप्तान राणा ने बताया कि दोपहर बाद पंचकूला में एनएचएम के मिशन निदेशक के साथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है। देर शाम तक चली बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का एलान किया। हड़ताल की वजह से मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल की वजह से जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी केंद्र बंद रहता है। फिजियोथैरेपी कराने के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। यहां तक गांव बेगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय डिलिवरी हट बंद रहता है। पीएचसी बेगा क्षेत्र की गर्भवती को डिलिवरी कराने के लिए गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल में जाना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों के हड़ताल जारी है। इसके चलते गर्भवती महिला व अन्य मरीजों की एचआईवी जांच प्रभावित हो रही है। साथ ही मरीजों को नशा छुड़ाने की दवा तक नहीं मिल रही। काउंसलर शिवानी, समुंद्र ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी अनदेखी की जा रही है। एनएचएम कर्मियों को मिलने पर सुविधा तक उन्हें नहीं दी जा रही। उनकी मांग है कि सरकार मरीजों की भलाई को देखते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें