फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट दर्द होने पर छात्रा ने भूलवश ली कीटनाशक दवा, मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव सुहासड़ा में गलती से 10वीं कक्षा की छात्रा ने पेट दर्द की दवा के चक्कर में नजदीक रखी कीटनाशक खा लिया, जिसके चलते तबीयत बिगड़ गई। परिजन शनिवार को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सतनाली थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द था। शनिवार को दिन के समय करीब 12 बजे उनकी बेटी कंचन को अधिक दर्द होने लगा तो वह अलमारी में रखी पेट की दवा की जगह साथ में रखे कीटनाशक को खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को मृतका के पिता सुनील शर्मा के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका कंचन दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें