फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम से अस्पताल में बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े

Wed, 14 Aug 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 54 नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी मरीजों की लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बारिश के बाद मौसम में हुए बदलाव व ठंडक का असर अब सेहत पर आने लगा है। इससे बुखार, जुकाम व खासी के अधिक मरीज नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इस समय प्रतिदिन करीब 200 लोग बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इस समय अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण खांशी, बुखार जुकाम जैसी बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस मौसम में बरती जाने वाली लापरवाही सेहत से जुड़ी अनेक समस्याएं भी पैदा कर देती हैं।
ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग न करें
चिकित्सकों का कहना है कि पसीना आने पर ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज के पानी का प्रयोग न करें। जहां तक संभव हो मटके का पानी ही उपयोग करें। ठंडा पानी पीने से बुखार, खांसी, जुकाम की समस्या हो जाती है। अनेक बार ज्यादा ठंडा पानी पीने से सिर में दर्द होने लगता है। दरअसल ठंडा पानी पीने से सिर की नसों पर भी प्रभाव पड़ता है और ये अच्छे से काम नहीं कर पाती हैं। लापरवाही से साइनस की भी समस्या हो सकती है। मनुष्य की बॉडी का तापमान हल्का गर्म होता है क्योंकि शरीर में रक्त सर्कुलेशन होता रहता है। उमस भरी गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर के नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है, इससे हृदय गति कम जाती है। इसके साथ-साथ सीने में हल्का-हल्का दर्द भी हो जाता है।
विज्ञापन

इस समय मौसम में नमी की मात्रा अधिक है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी काफी कम अंतर है। इस मौसम में विशेषकर ठंडे पानी पानी का प्रयोग करने से बचें। शारीरिक श्रम करने से आने वाला पसीना सूखने के बाद पानी पिएं। उमस भरी गर्मी के चलते ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज के पानी का प्रयोग से बचे। पसीने सुखाकर मटके के पानी का प्रयोग करें। गर्मी से बचने के लिए लोग मटका का पानी पीना पसंद करते हैं। अगर किसी को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हो वे नागरिक अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकते है।
विज्ञापन

डॉ. विवेक, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 54 नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी मरीजों की लाइन--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें