फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबाॅल प्रतियोगिता में पीयू को हराकर डीयू की टीम बनी विजेता

Sat, 18 Feb 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी। वहीं पंजाब विश्विद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ की टीम उप विजेता रही। जबकि बंगलूरू विश्वविद्यालय की टीम तीसरे व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम चौथे स्थान पर रही। समापन सत्र में मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से 65 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े खेल परिषद के सचिव डॉ. संदीप ढुल ने बताया कि 15 फरवरी से शुरू इस आयोजन के अंतर्गत देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आई 65 टीमों ने हिस्सा लिया और इन टीमों के बीच हुए लीग मुकाबलों के बाद आज निर्णायक मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें डीयू, पीयू चंडीगढ़, बंगलूरू सिटी यूनिवर्सिटी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रही। आयोजन के अंत में विभाग के प्रो. रविंद्र पाल अहलावत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया जबकि आरंभ में स्वागत भाषण डॉ. कुमार पी ने दिया और मंच का संचालन डॉ. स्वाति चैधरी ने किया।
-
- बंगलूरू की महालक्ष्मी व डीयू की प्राची मलिक बनी श्रेष्ठ खिलाड़ी:
टूर्नामेंट में बंगलूरू सिटी यूनिवर्सिटी की महालक्ष्मी व डीयू की प्राची मलिक को श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने इस चार दिवसीय टूर्नामेंट के आयोजकों और देशभर से आई टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों का मकसद केवल हार-जीत व पदक हासिल करना नहीं होता है। प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज निरोगी काया के लिए खेलकूद को महत्त्व देते रहे हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि खेलकूद जीवन पर्यंत तक जारी रहे। आज के समय में निरोगी काया और शिक्षा के लिए आवश्यक है कि खेलकूद व पढ़ाई-लिखाई दोनों ही निरंतर जारी रहे।
विज्ञापन


- नशे से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी:
सांसद धर्मबीर सिंह ने इस मौके पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय इस नीति के सफलतम क्रियान्वयन में जुटा हुआ है और अवश्य ही इसके माध्यम से हम उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त करेंगे। नशे से हमारी युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रही है। इसलिए इसके बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक है और इस काम में शिक्षा संस्थानों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने हरियाणा राज्य में उपलब्ध विश्वविद्यालयों में खेल सुविधाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि यह आज के समय में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। इससे पूर्व में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
-
- विवि निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर:
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और शिक्षा, शोध व नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऑल इंडिया नेटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए एक उपलब्धि है और विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए निरंतर विद्यार्थियों के लिए विकास के विभिन्न आयामों को उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी भूकर ने चार दिवसीय इस आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें