फोटों नंबर-04अवैध निर्माण गिरवाती डीटीपी की टीम। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल टीम ने वीरवार को नारनौल से टहला मार्ग पर लगभग दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की।
राजस्व संपदा नारनौल तहसील में कुछ लोगों द्वारा लगभग 2 एकड़ में महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थीं। वहीं मार्ग नेटवर्क भी बिछाए जा रहे थे। कार्रवाई में लगभग 5 डीपीसी के साथ-साथ सभी मार्ग नेटवर्क उखाड़ दिये गए। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग, सहायक नगर योजनाकार सतेंद्र, एफआई अशोक कुमार, योगेंद्र, नरेश व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।