फोटो नंबर-09डीटीपी टीम द्वारा हटवाया जा रहा अवैध निर्माण। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम लगातार चार दिन से जिले में अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। अब 27 मार्च को शहरी क्षेत्र नारनौल में रघुनाथपुरा बाइपास रोड पर लगभग तीनएकड़ भूमि में अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। राजस्व संपदा निवाज नगर में लगभग 13 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में लगभग 65 डीपीसी, 15 चारदीवारी व 5 अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए। यह पूरी तोड़फोड़ कार्रवाई जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल, नरेश कुमार, योगेन्द्र, विकास के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की मदद से अमल में लाई गई।