नारनौल। नसीबपुर जेल में तीन बंदियों के पास से मादक पदार्थ मिलने पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस शिकायत में बताया कि 22 अगस्त को हवालाती बंदी धर्मेंद्र, यशपाल, नरेंद्र, रविंद्र, प्रमोद, दीपक, सरोज देवी, दिपेश देवी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया था। इसके बाद जब वह वापस जेल में लाए गए तो धर्मेंद्र निवासी गुजरवाड़ा रेवाड़ी, यशपाल निवासी जखराणा और मारोली निवासी नरेंद्र की ड्यूटी पर तैनात वार्डर संतराम ने तलाशी ली। इनके पास सुल्फानुमा पदार्थ बरामद हुआ।