फोटो 13: नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा। स्रोत: विभाग
- फोटो : 1
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा वर्ग यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाए, तो देश का भविष्य और अधिक उज्जवल होगा। वहीं, गांव बलाना में जिलास्तरीय एनसीसी कैंप में उप अधीक्षक धर्मेद्र कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी शिक्षा, कॅरिअर और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल भावना डालता है। संवाद